Wednesday, November 22, 2023

ठाकुर का कुआँ - Om Prakash Valmiki

चूल्‍हा मिट्टी का

मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का ।

भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का ।

बैल ठाकुर का
हल ठाकुर का
हल की मूठ पर हथेली अपनी
फ़सल ठाकुर की ।

कुआँ ठाकुर का
पानी ठाकुर का
खेत-खलिहान ठाकुर के
गली-मुहल्‍ले ठाकुर के
फिर अपना क्‍या ?
गाँव ?
शहर ?
देश ?

4 comments:

  1. आज के सन्दर्भ में ठाकुर भी बदल गया है और कुआं भी | पर बात अपनी जगह बनी हुई है |

    ReplyDelete
  2. I'm grateful for the positive influence your blog has on my mindset.

    ReplyDelete

Thanks for visiting My Blog. Do Share your view and idea.

मेरी उम्मीद की पतंग- रिंकी राउत

  मेरी उम्मीद की पतंग पतंग की डोर थामे, आसमान को तकने लगे थे, ज़मीन से बंधे हाथ, ख़्वाबों की सीढ़ी चढ़ने लगे थे। मेरी उम्मीद की पतंग, उड़...