भारत फिर इंडिया से हार गयाI किसी खेल में
नहीं बल्कि ज़िन्दगी से मध्य प्रदेश
में एक लड़की ने भूख के कारण
अस्पताल के बाहर दम तोड़ दियाI वो तो
मीडिया ने खबर प्रसारित कर दी, नहीं तो ऐसे न जाने कितने लोग भूख के वजह से मर रहे
है, पर किसी को पता नहीं चलता कोई खबर नहीं छपतीI भारत में आदिवासी और अनुसूचित जाति में शामिल लोग शायद ही
इंडिया के बारे में जानते होंगेI भारत में भुखमरी, बेरोज़गारी, इलाज के बिना मरते
लोग, शिक्षा,पानी,मकान और बहुत कुछ को तरसते लोग निवासी करते हैI डिजिटल
इंडिया,शनिंग इंडिया,मेक इन इंडिया आदि शब्द आज–कल बहुत प्रचलन में है, नेता अक्सर
इंडिया को बनाने की बात अपने मन से करते है, मन तो मन है क्या पता कब बदल जाएI अब
भारत की बात करते है,भारत वो जगह जहा इंडिया की ६०% आबादी रहती हैI वो आबादी जो भारत में रहते हुए इंडिया के लिए काम करती है,
भारत में रहनेवाले लोगो को इंडिया की शायद ही कोई खबर हो क्यूंकि वो किसान, मजदूर
और छोटे-मोटे रोज़गार करनेवाले लोग है,और इंडिया के लोग नेता, व्यापारी और
नौकरीपेशा लोग हैI
सामाजिक विकास सूची-
२०१७
|
भारत का स्थान- 93, 123
देश में
|
संयुक्तराष्ट्र
विकास सूची
|
भारत का स्थान- 131,
188 देश में
|
लिंग असमानता सूची
|
भारत का स्थान
श्रीलंका और मालदीव्स से पीछे
|
विश्व भुखमरी
सूची-२०१७
|
भारत का स्थान-100,119
देश में
|
आप और मैं क्या कुछ कर सकते है? की भारत के
मरते भूखे लोगो को बचाया जा सकेI कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख के हम मदद कर
सकते है,खाना बर्बाद नहीं करे, दुनिया का सबसे बड़ा अपराध होता है की खाना बर्बाद
करनाI भारत और इंडिया को जोड़ने की सेतु
बनेI
रिंकी
No comments:
Post a Comment
Thanks for visiting My Blog. Do Share your view and idea.