Sunday, May 22, 2016

लत

पीने से कोई सवाल हल नहीं होता
और ना पीने से भी मेरा कोई सवाल हल नहीं हुआ

पीते-पीते मैं पूरी रात पी गया
रात का खोखलापन,
शराब का खालीपन सब पी गया
नशा पर रति भर नहीं चढ़ा
भूली हुई बात, रिश्ता और साथ
सब एक साथ पी गया

पर मेरे कोई सवाल हल नहीं हुआ
इधर शराब की बोतल खाली हो रही थी
उधर दिमाग से दुनियादारी खाली हो रही थी
एक हद के बाद सब बेहद हो गया

मैं और शराब एक हो गये

रिंकी 

2 comments:

Thanks for visiting My Blog. Do Share your view and idea.

यह बगुलों का शहर है-जौन एलिया

 ऐ बेचैन मनो! यह ऐसा शहर है जहाँ लोग खुद ही कई रूपों में जीते हैं। यह बगुलों का शहर है — बाहर से सफ़ेद, भीतर से अलग। धरती धूल से भरी है, ...