Wednesday, October 21, 2026

मैं हैरान हूं यह सोचकर -महादेवी वर्मा

 किसी औरत ने क्यों नहीं उठाई उंगली ?

तुलसी दास पर ,जिसने कहा ,

“ढोल ,गंवार ,शूद्र, पशु, नारी,

ये सब ताड़न के अधिकारी।

 

मैं हैरान हूं ,

किसी औरत ने

क्यों नहीं जलाई “मनुस्मृति”

जिसने पहनाई उन्हें

गुलामी की बेड़ियां ?

 

मैं हैरान हूं ,

किसी औरत ने क्यों नहीं धिक्कारा ?

उस “राम” को

जिसने गर्भवती पत्नी सीता को ,

परीक्षा के बाद भी

निकाल दिया घर से बाहर

धक्के मार कर।

किसी औरत ने लानत नहीं भेजी

उन सब को, जिन्होंने

” औरत को समझ कर वस्तु”

लगा दिया था दाव पर

होता रहा “नपुंसक” योद्धाओं के बीच

समूची औरत जाति का चीरहरण ?

महाभारत में ?

 

मै हैरान हूं यह सोचकर ,

किसी औरत ने क्यों नहीं किया ?

संयोगिता अंबा -अंबालिका के

दिन दहाड़े, अपहरण का विरोध

आज तक !

 

और मैं हैरान हूं ,

इतना कुछ होने के बाद भी

क्यों अपना “श्रद्धेय” मानकर

पूजती हैं मेरी मां – बहने

उन्हें देवता – भगवान मानकर?

 

मैं हैरान हूं,

उनकी चुप्पी देखकर

इसे उनकी सहनशीलता कहूं या

अंध श्रद्धा , या फिर

मानसिक गुलामी की पराकाष्ठा ?


No comments:

Post a Comment

Thanks for visiting My Blog. Do Share your view and idea.

मैं हैरान हूं यह सोचकर -महादेवी वर्मा

  किसी औरत ने क्यों नहीं उठाई उंगली ? तुलसी दास पर , जिसने कहा , “ ढोल , गंवार , शूद्र , पशु , नारी , ये सब ताड़न के अधिकारी।   मैं ...