Showing posts with label Life is beautiful. Show all posts
Showing posts with label Life is beautiful. Show all posts

Saturday, September 1, 2018

जैसे मैं हूँ वैसे तुम कौन हो?


जैसे मैं हूँ वैसे तुम कौन हो?
सवाल था कुछ ऐसा
मिला जिसका जवाब 
किसी को नहीं यहाँ

सवाल भी पूछा किसने
जिसके उम्र और  सवाल में है
सदियों का फासला
तीन साल का बालक
जो जानना चाहता हो ब्रह्म
का सत्य यहाँ

सवाल उलझाने वाला था
क्या ये था उपहास
या जीवन का सार
इस सवाल के पीछे है
हर कोई यहाँ

जैसे मैं हूँ वैसे तुम कौन हो?
इस का जवाब
कोई खोज नहीं
पाया है यहाँ



रिंकी




मैं हैरान हूं यह सोचकर -महादेवी वर्मा

  किसी औरत ने क्यों नहीं उठाई उंगली ? तुलसी दास पर , जिसने कहा , “ ढोल , गंवार , शूद्र , पशु , नारी , ये सब ताड़न के अधिकारी।   मैं ...