Showing posts with label Priya Prakesh. Show all posts
Showing posts with label Priya Prakesh. Show all posts

Saturday, February 17, 2018

आंख मारने वाली लड़की


अपने आँखों से कई लोगो को दीवाना करने वाली लड़की “ प्रिया प्रकाश वारियर्” विल्कुल किसी वायरस की तरह नौजवानों के बीच चर्चित हो गई है, प्रिया के  आंख से इशारे करनेवाला विडिओ इतना पसंद किया जा रहा है , जितना की  श्रीमान प्रधानमंत्री जी के पकौड़े की प्रशंसा करने के बाद पकौड़ो को भी नहीं हुई I

ताज़ा खबर है की अभिनेता ऋषि कपूर भी प्रिया के दीवाने बन गए है, प्रिया सबसे ज्यदा सर्च की जाने वाली हस्ती बन गई हैI सनी लिओनी, कटरीना,सलमान और शाहरुख जैसे लोकप्रिय हस्तियों को पीछे छोड़ एक १८ साल की सुदूर केरला की  नई अभिनेत्री ने ऐसा क्या कर दिया की वो रातो- रात इतनी चर्चित हो गई?

प्रिया की अभिनीत गाने में केवल २४ सेकंड में ऐसा क्या हुआ की पूरा भारत “ नीरव मोदी” के घोटाले को भूलकर आँखों के इशारे देखने में व्यस्त हैI वो है किसी लड़की का खुले आम आंखे मारने और खुलकर इशरो में प्यार का इजहार करना जो भारतीय दर्शक और नौजवानों के लिए बिलकुल नया अनुभव है, इतना नया की कुछ तो पगला गए हैI वैसे प्रिया पहली नहीं है जो आंख मरकर लोकप्रिय हुई है, कुछ लोग आंख मरकर अपना सामान बाज़ार में धरले से बेच रहे हैI  वैसे आंख मरना या आँखों से इशारे करना सभ्य इन्सान की पहचान नहीं मानी जाती है, अगर कोई लड़का किसी लड़की को आंख मारे या इशारे करे तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है ,अगर हम समझे तो आँखों से इशारे करना सामाजिक तौर पर मनाही है  अगर कोई ऐसा करता है तो उसे बुरा या असभ्य माना जाता है, लेकिन एक और बात है जो हम सब जानते है जिस चीज़ के लिए माना किया जाता है उसे जानने और करने में बहुत मज्जा आता हैI मानव इतहास की शुरुआत नियम तोड़ने से ही हुई है (बाइबिल) के अनुसार इव और अदम ने सेब खाया I प्रिया का आंख मरना भी उसी तरह है एक लड़की खुलेआम परदे पर समाज मे निषेध माने जानेवाले  काम को कर रही है इसलिए लोग खासकर युवा अपने आप को आसानी से जोड़कर देखते हैI अक्सर होता अगर हम नियम नहीं तोड़ पाते या किसी चीज़ का विरोध नहीं कर पाते तो जो ऐसा कर रहा होता है उसे अपना हीरो मान लेते है, प्रिया भी ठीक उसी हीरो की तरह बन गई हैI



रिंकी

रब की तलाश

पहला कदम था प्यार का , दिल में जागी एक चाहत , किसी का नाम मालूम न था , बस मन में थी तड़प-इबादत। फिर पास आने की आरज़ू जगी ,   याद म...