Sunday, April 27, 2014

माया जाल

ईट पत्थर जोड़कर
मकान लिया बनाएं
दरार पड़ी है
हर रिश्ते में
मकान मेरी मेहनत का
मुझे घर जैसा नज़र
न आए

पोथी पढ़-पढ़
मंत्र रट-रट
रिश्ते में बांध गए
मन में मेरे गाठ
प्रेम की बांध
सका न कोई


जो बात दो दिलो
के बीच होनी थी
उसी रिवाज़ में
गढ़ दिया
अग्नि कुंड की वेदी
ने मेरे होने की
उम्मीद को जला दिया

1 comment:

  1. क्या कहना जब टहनी ही जड़ बन जाये
    प्रेम की गाठ खुद से बाधो उम्मीद सिर्फ खुद से लगाओ
    फिर किस कि मजाल कोई तुम्हे जला जाए !!

    ReplyDelete

Thanks for visiting My Blog. Do Share your view and idea.

यह बगुलों का शहर है-जौन एलिया

 ऐ बेचैन मनो! यह ऐसा शहर है जहाँ लोग खुद ही कई रूपों में जीते हैं। यह बगुलों का शहर है — बाहर से सफ़ेद, भीतर से अलग। धरती धूल से भरी है, ...