Showing posts with label # COVID-19. Show all posts
Showing posts with label # COVID-19. Show all posts

Sunday, April 25, 2021

बेबसी

सोचा न था की दर्द इतना गहरा होगा।

हर इंसान शिकन के अँधेरे में सिहरा होगा।

 


दोस्तों को खोने के बाद अलविदा कहना

न नसीब होगा।

इंसान इस कदर इन्सानित से फ़ना होगा।


तबाही होगी ऐसी कभी सोचा न था

मौत का पहरा हर गली

मोहल्ला और घर पर होगा।

 

साँस को मोहताज़ होगी सांसे

देश में मातम पसरा होगा।

 

सोचा न था की दर्द इतना गहरा  होगा।

हर इंसान शिकन के अँधेरे में सिहरा होगा।


Rinki

रब की तलाश

पहला कदम था प्यार का , दिल में जागी एक चाहत , किसी का नाम मालूम न था , बस मन में थी तड़प-इबादत। फिर पास आने की आरज़ू जगी ,   याद म...