Saturday, February 17, 2018

आंख मारने वाली लड़की


अपने आँखों से कई लोगो को दीवाना करने वाली लड़की “ प्रिया प्रकाश वारियर्” विल्कुल किसी वायरस की तरह नौजवानों के बीच चर्चित हो गई है, प्रिया के  आंख से इशारे करनेवाला विडिओ इतना पसंद किया जा रहा है , जितना की  श्रीमान प्रधानमंत्री जी के पकौड़े की प्रशंसा करने के बाद पकौड़ो को भी नहीं हुई I

ताज़ा खबर है की अभिनेता ऋषि कपूर भी प्रिया के दीवाने बन गए है, प्रिया सबसे ज्यदा सर्च की जाने वाली हस्ती बन गई हैI सनी लिओनी, कटरीना,सलमान और शाहरुख जैसे लोकप्रिय हस्तियों को पीछे छोड़ एक १८ साल की सुदूर केरला की  नई अभिनेत्री ने ऐसा क्या कर दिया की वो रातो- रात इतनी चर्चित हो गई?

प्रिया की अभिनीत गाने में केवल २४ सेकंड में ऐसा क्या हुआ की पूरा भारत “ नीरव मोदी” के घोटाले को भूलकर आँखों के इशारे देखने में व्यस्त हैI वो है किसी लड़की का खुले आम आंखे मारने और खुलकर इशरो में प्यार का इजहार करना जो भारतीय दर्शक और नौजवानों के लिए बिलकुल नया अनुभव है, इतना नया की कुछ तो पगला गए हैI वैसे प्रिया पहली नहीं है जो आंख मरकर लोकप्रिय हुई है, कुछ लोग आंख मरकर अपना सामान बाज़ार में धरले से बेच रहे हैI  वैसे आंख मरना या आँखों से इशारे करना सभ्य इन्सान की पहचान नहीं मानी जाती है, अगर कोई लड़का किसी लड़की को आंख मारे या इशारे करे तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है ,अगर हम समझे तो आँखों से इशारे करना सामाजिक तौर पर मनाही है  अगर कोई ऐसा करता है तो उसे बुरा या असभ्य माना जाता है, लेकिन एक और बात है जो हम सब जानते है जिस चीज़ के लिए माना किया जाता है उसे जानने और करने में बहुत मज्जा आता हैI मानव इतहास की शुरुआत नियम तोड़ने से ही हुई है (बाइबिल) के अनुसार इव और अदम ने सेब खाया I प्रिया का आंख मरना भी उसी तरह है एक लड़की खुलेआम परदे पर समाज मे निषेध माने जानेवाले  काम को कर रही है इसलिए लोग खासकर युवा अपने आप को आसानी से जोड़कर देखते हैI अक्सर होता अगर हम नियम नहीं तोड़ पाते या किसी चीज़ का विरोध नहीं कर पाते तो जो ऐसा कर रहा होता है उसे अपना हीरो मान लेते है, प्रिया भी ठीक उसी हीरो की तरह बन गई हैI



रिंकी

Wednesday, February 14, 2018

कैद



मैं कैद हूँ तेरे आँखों में
रिहाई नसीब ना हुई
तुम चले गए मेरी जिंदगी से
मुझे जुदाई भी नसीब ना हुई
मैं कैद हूँ, सियाही से लिखे शब्दों की तरह
जो दिल के कागज़ पर लिखे है
ना ही मिटाए जा सकते है
ना तो हटाये

Rinki

Sunday, February 4, 2018

लोकतंत्र का ड्रामा देख

विदुर से नीति नहीं
चाणक्य चरित्र कहां
कुर्सी पर जा बैठे हैं

शकुनी-से मामा देख
कान्हा धनकुबेरों की
कोठियों में छुप गए
रो रहा खड़ा बेचारा
गली में सुदामा देख

आपस में हाथापाई
संसद अखाड़ा बनी
रोजाना ही हो रहा है
हो-हल्ला हंगामा देख
जन गण मन...
अधिनायक की जय बोलें
धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र
का ड्रामा देख
-
हलचल हरियाणवी
[हलचल हरियाणवी के चौके-छक्के, अर्पित प्रकाशन]

Friday, January 26, 2018

झंडा

आन मान शान  देश का झंडा
आज है महान झंडा
हर किसी के हाथ में
सुशोभित तिरंगा


कल ऐसा नहीं होगा
हर तरफ बिखरा होगा
फटा–टूटा झंडा


देश की गरिमा को
धूमिल न करना
रखना सम्हाल
तिरंगा



रिंकी

मैं हैरान हूं यह सोचकर -महादेवी वर्मा

  किसी औरत ने क्यों नहीं उठाई उंगली ? तुलसी दास पर , जिसने कहा , “ ढोल , गंवार , शूद्र , पशु , नारी , ये सब ताड़न के अधिकारी।   मैं ...